Delhi AQI Today: दिल्ली में सांसों का संकट, गंभीर श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई, जानें कब मिलेगी प्रदूषण से राहत

Delhi AQI Today: दिल्ली में शीतलहर और प्रदूषण का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। यहां बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 400 के पार दर्ज किया जा रहा है।

Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर गंभीर श्रेणी में दर्ज की जा रही है। शहर की हवा जहरीली बनी हुई है, जिस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आंखों में जलन, गले में दर्द के साथ त्वचा से संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर की शुरुआत में वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी तक आ गई थी। लेकिन कुछ दिन की राहत के बाद हालात फिर खराब होने लगे हैं। हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार सुबह 7:30 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 दर्ज किया गया जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

Delhi AQI Today

दिल्ली में गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

इन इलाकों में 400 के पार AQI

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। इन इलाकों में वजीरपुर (464), अशोक विहार (460), मुंडका (446), बुराड़ी क्रॉसिंग (445) और आनंद विहार (443) शामिल हैं।

End of Feed