पॉल्यूशन से बेहाल दिल्ली, चारों ओर छाई धुंध की परत, फिर से 400 पार पहुंचा AQI

दिल्ली की हवा दम घोंटू बनी हुई है। यहां प्रदूषण के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन फिर भी पॉल्यूशन से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली में सोमवार सुबह एयर क्वालिटी में सुधार देखने को मिला था। लेकिन शाम में फिर से एक्यूआई बढ़कर बहुत खराब की श्रेणी में पहुंच गया। आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 400 के करीब दर्ज किया गया है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी गंभीर स्तर पर भी दर्ज हुई है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में प्रदूषण से लोगों को दूर-दूर तक राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजे आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह 7:15 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 395 तक पहुंच गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

Delhi pollution

दिल्ली में प्रदूषण

इन इलाकों में सबसे अधिक एक्यूआई

दिल्ली में कई ऐसे इलाके हैं, जहां का एक्यूआई 400 से 500 के बीच बना हुआ है, जो बेहद चिंताजनक है। इनमें अलीपुर (415), आनंद विहार (436), अशोक विहार (419), डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज (403), जहांगीरपुरी (421), मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (412), मंदिर मार्ग (409), मुंडका (440), नरेला (413), नेहरू नगर (419), पंजाबी बाग (412), शादीपुर (422), रोहिणी (432), सोनिया विहार (424), विवेक विहार (430) और वजीरपुर (422) शामिल हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन हो रही है।

End of Feed