Delhi Bomb Threat: क्या छात्र ने 400 स्कूलों को भेजा था बम धमकी का मेल, अफ़ज़ल गुरु से क्या है कनेक्शन? BJP ने 'आप' पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi Bomb Threat: दिल्ली पुलिस ने स्कूल में बम की धमकी देने के आरोपी का संबंध राजनीतिक रूप से संबद्ध एनजीओ से जोड़ा है। पुलिस के एक अधिकारी ने आगे बताया कि जांच के दौरान उन्हें यह भी पता चला कि इस एनजीओ ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का समर्थन किया था।

Delhi Bomb Threat: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि हाल ही में शहर के 400 से अधिक स्कूलों में बम की धमकी भेजने के आरोप में पकड़ा गया 12वीं कक्षा का छात्र एक ऐसे गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से जुड़ा हुआ है जो एक राजनीतिक दल का समर्थन करता है। पुलिस के एक अधिकारी ने आगे बताया कि जांच के दौरान उन्हें यह भी पता चला कि इस एनजीओ ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का समर्थन किया था। इस मामले में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

delhi school bomb threat update

दिल्ली बम धमकी मामला (फाइल फोटो)

वीपीएन का उपयोग कर किया मेल

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मधुप तिवारी ने यहां पुलिस मुख्यालय में बताया कि हम ई-मेल ट्रैक कर रहे थे और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) की वजह से, उनके स्रोत का पता लगाना मुश्किल था। हमें यह भी पता लगाना था कि क्या इसमें कोई आतंकी पहलू भी है। वीपीएन के उपयोग के कारण सेवा प्रदाता पुलिस की मदद नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमों ने आठ जनवरी को हाल ही में मिले ईमेल के बाद नाबालिग को ट्रैक किया। चूंकि ईमेल भेजने वाला एक किशोर था, इसलिए टीम ने फोरेंसिक जांच के लिए उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया

End of Feed