Delhi Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस पर बंद रहेंगे कई रास्तें, दिल्ली पुलिस ने जारी किया अल्टरनेट रास्तों का रूट मैप, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इस दिन कई सड़के बंद रहेंगी और कुछ रास्तों पर डायवर्जन लगाया जाएगा। आज रात 9 बजे से ही दिल्ली के बॉर्डर भी सील कर दिए जाएंगे। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की ही एंट्री हो सकेगी।

Delhi Traffic Advisory on Republic Day: गणतंत्र दिवस 2025 समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। रविवार 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होगी। इस दौरान परेड के रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) डीके गुप्ता के एक बयान के अनुसार, शनिवार शाम 9 बजे से ट्रैफिक नियंत्रण उपाय शुरू हो जाएंगे। शहर की सीमाओं पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, केवल आवश्यक वाहनों को ही जाने की इजाजत होगी। प्रतिबंध रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के समापन तक लागू रहेंगे।

Delhi Traffic Police

सांकेतिक फोटो

कर्तव्य पथ पर सभी वाहनों के लिए रहेगा बंद

एडवाइजरी के अनुसार, परेड मार्ग (जो विजय चौक से लाल किले तक फैला हुआ है) की ओर जाने वाली सड़कों पर डायवर्सन लागू किया जाएगा। विशेष रूप से सी-हेक्सागन क्षेत्र शनिवार रात 9:15 बजे के बाद बंद रहेगा, और यात्रियों को इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई है। गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक रोड और बहादुर शाह जफर रोड से होकर गुजरेगी, जो लाल किले पर समाप्त होगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, शनिवार को शाम पांच बजे से परेड समाप्त होने तक कर्तव्य पथ सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।

End of Feed