Delhi News: भरोसा तोड़ गया कैब ड्राइवर, छात्रा को किडनैप कर फरार, फिर हुआ ये हश्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 08:52 AM IST

दिल्ली में एक कैब ड्राइवर स्कूली छात्रा का अपहरण कर फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली: राजधानी में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां मंगलवार को एक कैब ड्राइवर ने 15 साल की छात्रा को किडनैप कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी स्कूल कैब ड्राइवर को उसी स्कूल की छात्रा का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पहले यही कैब चालक रोजाना छात्रा को स्कूल छोड़ने जाता था। वो लड़की से दोस्ती करना चाहता था।

Cab Driver Tried To Kidnap School Girl

कैब ड्राइवर ने छात्रा का किया अपहरण

कैब ड्राइवर की करतूत

पुलिस के मुताबिक, लड़की दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ती है। 3 नवंबर को जब लड़की स्कूल नहीं गई तो उसके पिता को उसके फोन पर उसकी अनुपस्थिति के बारे में एक संदेश मिला। उन्होंने, पुलिस को सूचित दी और संदेह के आधार पर उन्होंने फोन किया। हालांकि, कैब ड्राइवर ने उनके कॉल का जवाब नहीं दिया। उससे संदेह और गहरा गया।

End of Feed