दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में चार आरोपी किए गिरफ्तार, आरोपी पर 50 से अधिक मामले दर्ज

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने महरौली इलाके में मुठभेड़ में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये चारों आरोपी मेरठ के वाहन चोर हैं। अपराधियों ने पुलिस पर कई राउंड की फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Delhi Crime News: दिल्ली के महरौली से पुलिस ने 4 आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ में वाहनों की चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ये बदमाश मेरठ के टॉप ऑटो लिफ्टर हैं। इसमें से एक आरोपी पर 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनसे बचने के लिए और मौके से फरार होने के लिए कई राउंड की फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस

पुलिस मुठभेड़ में ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

दिल्ली के महरौली इलाके में पुलिस ने उत्तर प्रदेश मेरठ के 4 टॉप ऑटो लिफ्ट करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने उन पर 5 राउंड की फायरिंग की थी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें से एक आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि कई पुलिस स्टेशनों में आरोपी के खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

End of Feed