Two Women Arrested In Delhi: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों महिलाएं बड़े गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करती थीं। हालांकि पुलिस ने इनके पास से 10 पिस्टल भी बरामद की है। वहीं, पुलिस पुछताछ में महिला ने बताया कि वह बुलंदशहर की रहने वाली है। इस काम के लिए उन्हें 10 हजार रुपए मिले थे। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Delhi News: बड़े-बड़े गैंगस्टरों को कर चुकी थी हथियार सप्लाई, पुलिस ने धर दबोचा
10 पिस्टल बरामद
दरअसल, आरोपी महिला की पहचान चंचल (32) और विकांशा (23) के रूप में हुई हैं। दोनों आरोपी महिलाएं यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से 10 पिस्तल बरामद किया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक ये हथियार एमपी के खरगोन से दिल्ली लाए गए थे। महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे सोनू चौधरी के कहने पर खरगोन के एक हथियार सप्लायर से हथियार लाई थीं। वह बड़े-बड़े गैंगस्टर को भी हथियार सप्लाई कर चुकी है। उनको हथियार सप्लाई करने के लिए 10 हजार रुपए मिले थे।
200 से ज्यादा हथियार कर चुकी है सप्लाई
हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक, वो 2 साल से हथियार सप्लाई कर रही है और अब तक 200 से ज्यादा हथियार सप्लाई कर चुकी है। इसके अलावा चंचल की बहन 2018 में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में भी गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू चौधरी विकांशा का मामा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
