Delhi Chalo March: जाम के झाम से जूझ रहा दिल्ली-NCR, इन इलाकों में वाहनों की लगी लंबी कतार

Delhi Chalo March: दिल्ली समेत कई बॉर्डर के आसपास विभिन्न सड़कों पर वाहनों की तलाशी के कारण यातायात जाम बना हुआ है। खासकर, नोएडा समेत चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

Delhi Chalo March: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर से शुरू करने की घोषणा के बाद टीकरी और सिंघू बॉर्डर को बंद कर रखा है। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती तथा कई चरणों में कंक्रीट के अवरोधक और लोहे की कीलें लगाकर सील कर दिया गया है। गाजीपुर सीमा की दो लेन को भी कई चरणों में अवरोधक लगाकर और पुलिसकर्मियों को तैनात कर बंद कर दिया गया है। बुधवार को टीकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं पर यातायात बुरी तरह प्रभावित है। वहीं, मध्य दिल्ली समेत कई बॉर्डर के आसपास विभिन्न सड़कों पर वाहनों की तलाशी के कारण यातायात जाम की स्थिति बनी हुई है। चिल्ला बॉर्डर पर भारी जाम देखने को मिल रहा है। कामकाज के वास्ते घर से निकले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबी-लंबी कतारों में वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। भारी सुरक्षा बल तैनात होने के बीच दिल्ली-गुरुग्राम, दिल्ली-बहादुरगढ़ और कई अन्य सड़कों पर यातायात बाधित नजर आ रहा है। इसके अलावा गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग चल रही है। NH 9 और DME से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। यूपी गेट के आसपास पुलिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की यूपी गेट पर सख्त चेकिंग से गुजरने के चलते जाम की स्थिति बन गई है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Heavy traffic jam on Delhi-Noida border

दिल्ली-NCR में जाम

यहां ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली से सटी सीमाओं को बंद करने के अलावा, दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों को राजधानी में 21 फरवरी को कुछ मार्गों से बचने के लिए भी कहा है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पोस्ट में कहा कि बुधवार को विशेष यातायात व्यवस्था के कारण कृपया आईपी फ्लाईओवर से ए-प्वाइंट की ओर और इसके विपरीत, आईटीओ चौक, डीडीयू मार्ग, बीएसजेड मार्ग दोनों कैरिजवे में आईपी मार्ग से आवागमन करने से बचें। जेएलएन मार्ग, शांति वन क्रॉसिंग और राजघाट क्रॉसिंग पर 11.30 बजे तक दिक्कत रही। वहीं, किसानों ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में एक मार्च निकालने का फैसला किया है जो इंडिया एक्सपो मार्ट, शारदा यूनिवर्सिटी और एलजी चौराहे से गुजरेगा। पुलिस ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो गलगोटिया कट, परी चौक, एलजी राउंडअबाउट, मोजर बियर राउंडअबाउट और सूरजपुर चौक से डायवर्जन रखा गया है।

End of Feed