Weather Today: Delhi-NCR में मौसम हुआ बेईमान, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, गर्मी से मिली राहत

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में भारी बदला देखा गया है। शहर में तेज हवाओं और हल्की बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। बीते दिनों हीटवेव के अलर्ट के बाद अब लोगों को इससे राहत मिली है। गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां तेज हवाओं के साथ दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है। बता दें कि यहां तापमान में 6 से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को बदले मौसम के बाद शुक्रवार को भी मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना जताई जा रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi.

Delhi-NCR में मौसम हुआ बेईमान

दिल्ली में आज का मौसम

गुरुवार के बाद आज शुक्रवार, 11 अप्रैल को दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज भी राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी। यहां 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर के समय कई स्थानों पर बूंदाबांदी होगी। वहीं रात के दौरान रुक-रुककर बारिश दर्ज की जाएगी। आने वाले दो से तीन दिन दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

End of Feed