Weather Today: उमस भरी गर्मी से बेहाल Delhi-NCR के लोग, क्या आज होगी राहत की बारिश; IMD ने बताया मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: मानसून दिल्ली में विदाई की कगार पर है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उमस भरी गर्मी से आज लोगों का राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
  • गाजियाबाद में येलो अलर्ट
  • विदाई से पहले मानसून एक्टिव

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। एक सप्ताह से लोगों को सितंबर में जून-जुलाई जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि इस बारिश से उमस और गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। वापसी की कगार पर होते हुए भी उम्मीद की जा रही है कि विदाई से पहले शहर में झमाझम मानसूनी बारिश हो सकती है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi ncr weather update

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने गुरुवार को हुई हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। गुरुवार को दिल्ली के पालम, दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य कई स्थानों पर बूंदाबांदी और बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान शहर की आबोहवा में भी सुधार देखने को मिला है। शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक में एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में 97 दर्ज किया गया। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज (शुक्रवार, 27 सितंबर) के तापमान की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed