Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान, गर्मी का प्रकोप झेलने के लिए हो जाएं तैयार, जानें मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदलने लगी है। तेज हवाओं का दौर थमने के बाद तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Delhi-NCR Weather Today: आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है। मार्च महीने के अंतिम दिनों में शुरु हुआ तेज और सर्द हवाओं का दौर भी अब थम गया है। अप्रैल की शुरुआत के साथ गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलने को मिलेगा। बीते महीने में अप्रैल जैसी गर्मी देखने को मिली थी। उसी के अनुसार, अप्रैल में भी सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। जिस प्रकार गर्मी बढ़ रही है, वो दिन दूर नहीं है घरों में कूलर और एसी शुरू हो जाएंगे। अभी दिल्ली-एनसीआर में लोग पंखों से काम चला रहे हैं। लेकिन तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए लोगों ने गर्मी से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। कूलर और एसी की सफाई भी शुरू हो गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का मौसम साफ बना हुआ है। यहां तापमान में सोमवार की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है। बता दें कि कल शहर का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री था। आज शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 रहने की संभावना है। दोपहर के समय चुभने वाली धूप खिली रहेगी। इस अवधि में तापमान बढ़ने के आसार है। आज दिल्ली में हवाएं चलने की कोई संभावना नहीं और मौसम शुष्क बना रहेगा।

End of Feed