Weather Today: Delhi-NCR में बदली मौसम की चाल, तेज हवाओं से हुई ठंड की वापसी, देखें वेदर अपडेट्स

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल अजब-गजब बनी हुई है। यहां बीते दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण पारा लुढ़का है और ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी यहां गर्मी हो रही है तो कभी ठंडक का एहसास हो रहा है। बीते दिनों एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के बाद से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के बाद तेज हवाओं ने बढ़ती गर्मी पर रोक लगाई हुई है। फरवरी में पड़ी जबरदस्त गर्मी के बाद माना जा रहा है था कि अब दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में सर्दियों की विदाई हो रही है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं के बाद माना जा रहा है कि यहां ठंड अभी कुछ और दिनों की मेहमान है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ और सुहावना बना रहेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का हाल -

Delhi Weather Today.

Delhi-NCR में बदली मौसम की चाल

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में चल रही तेज हवाओं के कारण यहां सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंडक का एहसास होने लगा है। देर रात में ठिठुरन महसूस की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार, 6 मार्च को उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है। यहां हवाएं 14 से 18 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो होली से पहले दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव होगा। इस अवधि के दौरान तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

End of Feed