Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में जल्द बदलेगा मौसम, सुबह-शाम ठंड से मिली राहत; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के समय गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन सुबह-शाम की ठंडक से गर्मी से राहत मिल रही है। तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर का मौसम हर पल करवट ले रहा है। दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह और शाम के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। नवरात्रि के संपन्न होते-होते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानों गुलाबी ठंड की शुरुआत होने लगी है। दोपहर के समय जहां लोगों के पसीने छूट रहे हैं, वहीं दोपहर के समय ठंडक से उन्हें राहत मिल रही है। आइए आज नवमी के दिन आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम का मौसम ठंडा होने लगा है। शहर में गुलाबी ठंड की शुरुआत होने लगी है। मौसम विभाग ने बीते दिनों बताया था कि नवरात्रि के संपन्न होते-होते शहर के मौसम में बदलाव शुरू हो जाएंगे। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर का हाल ऐसा ही बना रहेगा। तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed