Weather Today: आग की भट्टी बन रहा Delhi-NCR, राजधानी में इस दिन से चलेगी लू, गाजियाबाद-नोएडा में हीटवेव का अलर्ट जारी

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। भीषण गर्मी के साथ अब मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट भी जारी कर दिया है। दिल्ली में 6 दिन बाद लू चलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में आज से हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है।

Delhi-NCR Weather Today: बढ़ती गर्मी से पूरे उत्तर भारत का हाल बेहाल होता नजर आ रहा है। इस बीच दिल्ली में हीटवेव की शुरुआत भी होने जा रही है। अभी चिलचिलाती धूप लोग सही से नहीं झेल पाए थे कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया। यूपी के बाद अब दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि अप्रैल के इस महीने में दिल्ली आग की भट्टी में बदल जाएगी। दिन के साथ यहां रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के साथ अब एनसीआर क्षेत्रों में भी हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। आइए बताएं कैसा रहेगा आज और आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो दिल्ली में 8 अप्रैल से हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। यानी 5, 6 और 7 अप्रैल को मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन तापमान में वृद्धि होती रहेगी। 8 अप्रैल से शहर में लू चलनी शुरू हो जाएगी। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज धूप खिली रहेगी। 8 बजे से धूप तेज होने लगेगी और तापमान में वृद्धि होगी। दोपहर तक चिलचिलाती धूप में लोगों का निकलना मुश्किल हो जाएगी। तापमान बढ़ने के साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है।

End of Feed