Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश! ठंड ने बोला बाय-बाय, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi NCR Weather Today, 14 March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। आइये जानते हैं कि आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में बारिश फिर से लौट आई है। बुधवार की शाम अचानक मौसम ने करवट लिया और राजधानी समेत एनसीआर क्षेत्र में कहीं मध्यम तो कही भारी बारिश हुई। गुरुवार की सुबह भी आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अंदेशा जताया है। बारिश के चलते फिलहाल लोगों को ठंडी का एहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। वहीं, मार्च में बारिश सामान्य से थोड़ी कम हो सकती है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main:

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की आशंका

बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अचानक खिली धूप के बाद शाम होते-होते बारिश का माहौल बन गया। सुबह से धूप के बाद शाम के समय कई जगहों पर हल्की बारिश शुरू हो गई। राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने इससे पहले दिल्ली के पश्चिम विहार राजौरी गार्डन, पालम, आयानगर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार जताए थे। वहीं, एनसीआर के भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर रहेंगे। इसकी वजह से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बावजूद तापमान में एकदम से बहुत अधिक वृद्धि नहीं होगी।

End of Feed