Delhi-NCR Weather 18 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बरसेगा पानी, जानें 23 मई तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम दिन के समय गर्म और शाम होते-होते सुहावना होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Delhi-NCR Weather (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों ने मौसम की चाल बदली हुई है। यहां उमस वाली गर्मी शुरु हो गई है। सुबह और दिन के समय लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शाम होते ही मौसम में थोड़ा सुधार होने लगता है, क्योंकि शाम के समय दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और आंधी से मौसम सुहावना होने लगता है। मौसम विभाग ने बीते दिनों की तरह ही आज भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में धूप खिल गई है। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती जाएगी। गर्मी, धूप और उमस से दिल्ली के लोगों को परेशान होता देखा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। दिल्ली के कुछ इलाकों में धुल भरी आंधी भी चलेगी। साथ ही साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिलती है, लेकिन हवाओं के बंद होते ही उमस वाली गर्मी से लोग पसीना-पसीना होने लगते हैं। आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली में शनिवार की तुलना में आज अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। शाम के समय तापमान में कमी आने की उम्मीद है।

End of Feed