Delhi-NCR Ka Mausam 06-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में थमा बारिश का दौर, अब बढ़ेगा तापमान, उमस और गर्मी करेगी बेहाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में अब बारिश का दौर थमने लगा है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बारिश की बौछार पड़ने की संभावना जताई है। आईएमडी की मानें तो दिल्ली में हो रही भयंकर बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं बारिश न होने से तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण यहां सड़कें तालाब बनी हुई है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। यमुना का जलस्तर भी बढ़ने के कारण दिल्ली के कई पॉश एरिया तक पानी पहुंच गया है। दो दिन पहले हुई बारिश के कारण कश्मीरी गेट, सिविल लाइन और मजनू का टीला जैसे कई इलाकों में पानी बाढ़ का पानी भर गया था। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किनारे पर बसे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। शहर में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में भयंकर बारिश से राहत

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में तबाही वाली बारिश से थोड़ी राहत मिलने वाली है। आगामी दिनों में तेज बारिश के आसार नहीं है, लेकिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आज (6 सितंबर 2025) की बात करें तो शहर में आज कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूरी दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा गया है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश की बौछार की संभावना है। मौसम विभाग मौसमी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, अचानक आए बदलाव के संबंध में समय-समय पर अपडेट किया जाता रहेगा।

End of Feed