Rain Alert: सुबह-सुबह बारिश से भीगा दिल्ली-एनसीआर, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ यहां बारिश होने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है।

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। पिछले दो दिन से शहरों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया था। पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर देखने को मिल रहा है। मार्च महीने की शुरुआत ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के साथ ही हुई है। दिल्ली के साथ गाजियाबाद और एनसीआर के अन्य शहरों में भी कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा रही है। बादलों की आवाजाही में हो रही बारिश का शहर के तापमान पर असर हुआ है। यहां सुबह और देर रात ठंड का एहसास हो रहा है। बादलों के कारण एक तरफ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई तो दूसरी तरफ अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। 28-29 डिग्री चल रहा राजधानी का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi-NCR Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में आज का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पूरा दिन बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। सुबह की शुरुआत दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की बौछार के साथ हुई है। इसके अलावा दिन के समय कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश से शहर के तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक बढ़ेगी। इससे प्रदूषण में कमी आएगी।

End of Feed