Delhi-NCR Pollution: क्‍या दिल्‍ली में फिर से लागू होगा ऑड-इवेन ? बैठक में केजरीवाल वर्क फ्रॉम होम पर ले सकते हैं फैसला

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए ऐसी संभावनाएं भी हैं कि जल्‍द ही वर्क फ्रॉम होम और ऑड - ईवेन फॉर्मूला भी लागू किया जा सकता है। बता दें कि, इस व्यवस्था के तहत एक दिन ऑड (विषम) नंबर और दूसरे दिन ईवन (सम) नंबर की कारें चलती हैं।

Delhi-NCR Pollution: देश की राजधानी में इन दिनों प्रदूषण से हालात बिगड़ते जा रहे है। दिल्‍ली में हवा की गुणवत्ता अब सूचकांक के अंतिम चरण 'गंभीर प्लस' तक पहुंच गई है। यही वजह है कि सोमवार को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और अन्य संबंधित विभाग भी शामिल होंगे। दिल्‍ली में प्रदूषण का आलम तो ये है कि, लोग सवास्‍थ्‍य संबंधी गंभीर समस्‍याओं से जूझ रहे हैं। जहां रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 454 पर पहुंच गया तो वहीं सोमवार सुबह AQI 470 के करीब रिकॉर्ड किया गया।

​delhi ncr pollution, pollution in delhi, delhi ncr pollution update, odd even in delhi, delhi pollution latest update



दिल्‍ली में प्रदूषण पर बैठक।

जहरीली हवा की जद में दिल्‍ली

Aqi.in के मुताबिक, मौजूदा वायु गुणवत्ता सूचकांक 490 के आंकड़े को छू चुका है। समाचार एजेंसी ने दिल्ली के एम्स के पास प्रदूषण की स्थिति का वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दिल्‍ली कैसे जहरीली हवा की जद में जकड़ चुकी है। वहीं, प्रदूषण को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर भी चल रहा है। जहां एक ओर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने को प्रदूषण का कारण बता रहे हैं तो वहीं भाजपा दिल्ली में कचरा जलाने को इसका मुख्‍य कारक बता रही है।

End of Feed