दिल्ली-एनसीआर में होगी झमाझम बारिश, गरज-चमक, आंधी से लुढ़का तापमान; अगले 2 दिन का आया अलर्ट

Delhi NCR Rain Today : : दिल्ली और नोएडा समेत एनसीआर के अन्य भागों पर बादलों की आवाजाही जारी है और कई स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। आईएमडी ने अगले 2 दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

Delhi NCR Rain Today (दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी-बारिश) : दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया। नोएडा समेत कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक से साथ बादल बरस रहे हैं, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग एनसीआर के लोगों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर दी है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 मई को क्षेत्र में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Delhi Rain Alert

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव हो रहा है, जिसका असर पहाड़ों पर बर्फबारी के रूप में और मैदानी इलाकों में बारिश एवं आंधी के रूप में दिखाई दे रहा है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार 2 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

End of Feed