दिल्ली एनसीआर में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंचा; जानें मौसम अपडेट

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में ठंड का प्रकोप जारी है। कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर पहुंच गया। जानें आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और कोहरे की चादर ने शहर को ढक लिया है। दिल्ली में बुधवार सुबह तापमान में काफी गिरावट देखी गई और कुछ हिस्सों में कोहरे की चादर छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने 18 से 20 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत दिल्ली में मध्यम कोहरे और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

today weather

फाइल फोटो।

दिल्ली में फिर से बढ़ा प्रदूषण

इसके साथ ही प्रदूषण के स्तर में गंभीर वृद्धि देखी गई है। शहर के 15 इलाकों में AQI 450 से अधिक दर्ज किया गया है। सोमवार को पालम में दृश्यता 800 मीटर थी, जो मंगलवार सुबह सफदरजंग में घटकर 350 मीटर रह गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली में मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

End of Feed