Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, इस दिन बारिश का अलर्ट; जानें आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड पड़ी। गुनगुनी धूप भी शीतलहर के सामने बेअसर रही। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

Delhi NCR Aaj Ka Mausam: नए साल का पहला दिन दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ बीता। शीतलहर इतनी प्रभावी रही कि गुनगुनी धूप का भी असर नहीं दिखा। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में शीतलहर जारी है।

Delhi weather (2).

फाइल फोटो।

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 2 और 3 जनवरी को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 4 और 5 जनवरी को तापमान और गिर सकता है। इन दिनों अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के बीच रहेगा।

End of Feed