Delhi Murder News: पत्‍नी का काम पर जाना पति को था नापसंद, बर्बरता से उतारा मौत के घाट, बेटे ने सुनाई खौफनाक दास्‍तां

Delhi Murder News: दक्षिणी दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में एक व्यक्ति ने काम के लिए घर से बाहर जाने को लेकर हुए झगड़े में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आकाश ने पुलिस को बताया, चूंकि मां काम के लिए बाहर गई थी तो इस बात को लेकर मंगलवार रात पापा ने उनके साथ लड़ाई की।

Delhi Murder News: दक्षिणी दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में एक व्यक्ति ने काम के लिए घर से बाहर जाने को लेकर हुए झगड़े में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि, उनके बेटे आकाश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसके माता-पिता का झगड़ा हुआ था। उसके पिता वेद प्रकाश ने उसे फोन किया तो वह प्रथम तल पर स्थित अपने कमरे से नीचे आए तो पाया कि उसके पिता उसकी मां के शव को बाथरूम से खींचते हुए ला रहे थे। उसके बाद बेटे प्रकाश ने कबूल किया कि उन्होंने सुशीला (50) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Delhi Murder Case, Delhi Murder News, Delhi Murder, Husband Killed Wife, Husband Brutally Killed Wife

दिल्‍ली में हत्‍या का मामला। (सांकेतिक फोटो)

पुलिस ने बताया कि बुधवार को बेटा अपने पिता के साथ शव को अस्पताल ले गया। उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, जब महिला को लाया गया, वह मर चुकी थी। एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी और कहा कि महिला के शरीर पर गला घोंटने के अलावा चोट के भी कई निशान मिले हैं। अधिकारी ने बेटे के हवाले से बताया कि वह मदनगीर में घर की पहली मंजिल पर रहता है, जबकि माता-पिता भूतल पर रहते हैं। काम के लिए घर से बाहर जाने को लेकर उनके पिता का मां के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। मां ने पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था और साकेत जिला अदालत में इसकी सुनवाई चल रही थी, लेकिन सामाजिक दबाव के चलते उाकी शादी के समय मुकदमा वापस ले लिया।

End of Feed