Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर बदली दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, जानिए सुबह कितने बजे कर सकेंगे यात्रा

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो ने सुबह 4 बजे से मेट्रो के संचालन का फैसला लिया है।

दिल्ली: 26 जनवरी 2024 यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। डीएमआरसी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि गणतंत्र दिवस परेड देखने वालों की भीड़ को देखते हुए सुबह 4 बजे से मेट्रो का संचालन किया जाएगा। इस दिन सभी लाइन की मेट्रो सुबह 4 बजे से चलाकर कर यात्रियों को राहत दी गई है। यह सुविधा इसलिए की गई है, ताकि लोगों को गणतंत्र दिवस की परेड देखने जाने के लिए समस्या का सामना न करना पड़े। डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो प्रत्येक आधे घंटे के अंतराल में मिलेगी। हालांकि 6 बजे के बाद रोजाना की भांति ही नियमित मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

Delhi Metro services

दिल्ली मेट्रो

इन स्टेशनों पर उतरना होगा

कर्तव्य पथ पर परेड कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए ई-इन्विटेशन कार्ड या ई-टिकट होगा। उन्हें स्टेशन पर सरकार द्वारा दिए गए पहचान पत्र को दिखाने के बाद कूपन दिए जाएंगे। इस कूपन के जरिए यात्री कर्तव्य पथ पर पहुंचने के लिए सिर्फ केंद्रीय सचिवालय या फिर उद्योग विहार स्टेशन से बाहर निकल सकते हैं। यही कूपने इन दोनों स्टेशनों से वापस होने के लिए भी वैलिड होगा। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन जैसे अहम स्टेशन पर दोपहर 2 बजे तक केवल परेड के लिए आमंत्रित लोगों या टिकट धारकों को ही बोर्डिंग और डी बोर्डिंग की अनुमति दी गई है।

End of Feed