Delhi Metro: दिल्ली को दिल खोलकर सौगात, नए मेट्रो रूट कॉरिडोर का होगा शिलान्यास; सीधे कनेक्ट होंगे दिल्ली-हरियाणा

Rithala-Kundli Metro Corridor: दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के 26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली खंड का शिलान्यास पीएम मोदी के हाथों होना है। इसके निर्माण पर करीब 6,230 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह कॉरिडोर दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के नाथूपुर (कुंडली) से जोड़ेगा, जिससे दिल्ली और हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा।

Rithala-Kundli Metro Corridor: दिल्ली मेट्रो का लगातार विस्तार जारी है। राजधानी के सभी कोने मेट्रो लाइन से लैस हों, इसके लिए नई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। अब एक और नए रूट पर मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की कवायत शुरू कर दी गई है। रविवार यानी 5 जनवरी को रिठाला से कुंडली तक दिल्ली मेट्रो के नये कॉरिडोर की रविवार को आधारशिला रखी जाएगी। दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के 26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली खंड का शिलान्यास पीएम मोदी के हाथों होना है। इसके निर्माण पर करीब 6,230 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह कॉरिडोर दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के नाथूपुर (कुंडली) से जोड़ेगा, जिससे दिल्ली और हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा।

दिल्ली मेट्रो मैजेंटा लाइन विस्तार

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो का रिठाला से कुंडली तक नया कॉरिडोर और आरआरटीएस परियोजना अंतर-राज्यीय संपर्क को मजबूत करने और परिवहन की चुनौतियों को कम करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मैजेंटा लाइन के विस्तार से पश्चिमी दिल्ली जाने में और आसानी होगी, यात्रा का समय कम होगा व आवागमन अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

End of Feed