71 किमी लंबा ट्रैक, 46 स्टेशन और 12 इंटरचेंज; जी हां... ये दिल्ली मेट्रो की ही एक लाइन है

दिल्ली मेट्रो, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लिए लाइफलाइन है। यही कारण है कि दिल्ली और आसपास के शहरों में लगातार इसका विस्तार हो रहा है। दिल्ली में पिंक लाइन मेट्रो का नया एक्सटेंशन बनकर तैयार है और जल्द ही इसे जनता के लिए खोला जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो, दिल्ली ही नहीं एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गुरुग्राम जैसे शहरों के लिए लाइफलाइन है। दिल्ली मेट्रों से हर रोज लाखों यात्री अपने घर और दफ्तर के साथ ही अन्य कार्यों के लिए आते-जाते हैं। पिछले दो दशकों में दिल्ली मेट्रो दिल्ली के लिए वरदान साबित हुई है। यही कारण है कि इसका लगातार विस्तार भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो का एक और कॉरिडोर जल्द ही जनता के लिए खोले जाने की तैयारी है। चलिए जानते हैं -

Delhi-Metro Pink Line IANS

दिल्ली मेट्रो, दिल्ली की लाइफलाइन (फोटो - IANS)

मजलिस पार्क से मौजपुर तक का नया कॉरिडोर जल्द ही जनता के लिए खुलने जा रहा है। इस कॉरिडोर के खुल जाने से पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी और सबसे ज्यादा इंटरचेंज स्टेशन वाली लाइन बन जाएगी।

End of Feed