Delhi Mayor Polls: सदन में फिर हंगामा! तीसरी बैठक भी नाकाम, पीठासीन अफसर बोलीं- ‘एल्डरमैन’ भी कर सकते हैं वोट

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 6, 2023, 12:47 PM IST

Delhi Mayor Elections 2023: दरअसल, दिल्ली में इससे पहले छह और 24 जनवरी को मेयर चुनाव टल चुका है।

Delhi Mayor Elections 2023: दिल्ली में मेयर चुनाव के लिए सोमवार (छह फरवरी, 2023) को सिविक सेंटर में अहम बैठक हुई। हालांकि, इस दौरान सदन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के बीच हुए आरोप-प्रत्यारोप और हो-हल्ले के चलते यह बैठक असफल रही।

delhi mayor elections 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

बीजेपी और आप के नेताओं के बीच हंगामे के बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पीठासीन अधिकारी सत्या बोलीं- इस तरह के माहौल में महापौर, उप-महापौर और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव नहीं हो सकता है, इसलिए सदन को अगली तारीख तक के लिए स्थगित किया जाता है।

End of Feed