Delhi Mayor Election: दिल्ली में 26 अप्रैल को होगा मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, 18 अप्रैल तक किया जा सकेगा नामांकन

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 10, 2023, 08:16 PM IST

Delhi Mayor Election Date: दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है, 18 अप्रैल तक नामांकन कर सकेंगे, उसके बाद 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।

Delhi Mayor Election Update: दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव 26 अप्रैल को होगा स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में जानकारी दी है, दिल्ली नगर निगम के लिए 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा इसके बाद पार्टियों की ओर से 18 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा फिर 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।

Delhi Mayor Election Date

दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव 26 अप्रैल को होगा

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने साथ ही ये भी कहा कि एलजी ऑफिस ने सभी नियमों का पालन किया तो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होंगे, गौर हो कि पिछले साल दिसंबर में चुनाव हुए थे चुनाव में AAP को जीत मिली थी।

End of Feed