Delhi Hit And Run: नाबालिग ने दौड़ाई कार, कई लोगों को मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर

दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक घायल की हालत खराब है। हादसे से जुड़ा वीडियो सामने आया है।

Hit And Run Case in Delhi

दिल्ली सड़क दुर्घटना

वीडियो में एक स्कूटर सवार हवा में उछलकर और फिर जमीन पर गिरते हुए नजर आता है। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चार अन्य लोगों को मामूली चोट पहुंची है और उन्हें प्राथमिक उपचार की आवश्यकता है। पुलिस ने कार के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि लोगों ने नाबालिग कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (तेजी से वाहन चलाना), 125 ए (व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed