DUSU Elections Results: जल्द आएंगे DUSU चुनाव के नतीजे, हाई कोर्ट ने मतगणना की दी इजाजत

DUSU Elections Results: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव परिणाम घोषित करने की इजाजत दे दी है। इससे पहले मतगणना पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब कोर्ट ने कहा है कि 26 नवंबर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दी जाए।

DUSU Elections Results: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणामों की घोषणा के लिए हरी झंडी दिखा दी है। अदालत ने विश्वविद्यालय को 26 नवंबर तक मतगणना पूरी करने और परिणाम घोषित करने का आदेश दिया है।

DU

फाइल फोटो।

हाई कोर्ट ने दी इजाजत

यह फैसला चुनाव के दौरान दीवारों पर लिखे नारों को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद आया है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दीवारें और संपत्तियां चुनाव प्रचार के दौरान क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं।

End of Feed