दिल्ली सरकार झूठ बोलने की मशीन, बजट को लेकर मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

  • Authored by: अमित गौतम
  • Updated Feb 1, 2023, 08:41 PM IST

आम आदमी पार्टी ने इस बजट को लेकर कहा कि सरकार ने दिल्ली वालों को के साथ सौतेला व्यवहार किया है। इसके बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार झूठ बोलने की मशीन है।

केंद्र सरकार ने आज बजट पेश किया जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने इस बजट को लेकर कहा कि सरकार ने दिल्ली वालों को के साथ सौतेला व्यवहार किया है। यही नहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि 2023-24 के बजट में केन्द्र सरकार ने केवल 358 करोड़ रूपए दिए हैं। इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली सरकार झूठ बोलने की मशीन है और केन्द्रीय बजट में दिल्ली के प्रावधान पर झूठ बोल रही है।

Manoj Tiwari

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि 2023-24 के बजट में केन्द्र सरकार ने केवल 358 करोड़ रुपए दिए हैं। ये झूठ और भ्रामक है। सत्य यह है कि आज प्रस्तुत केन्द्रीय बजट में दिल्ली के लिए 1168 करोड़ रुपए का सीधा प्रावधान है तो वहीं 2285 करोड़ रुपए दिल्ली मेट्रो को भी दिए गए हैं। 2015 के बाद से केन्द्र सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए 22, 800 करोड़ रुपए और मेट्रो के लिए 26000 करोड़ रुपए दिए हैं।

End of Feed