Delhi Bus: दिल्ली में शुरू किया गया नया बस रूट, अब इन जगहों पर जानें में होगी आसानी

Delhi New Bus Route: दिल्ली सरकार ने कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए एक नया बस रूट शुरू किया है। नया बस मार्ग 605बी सफदरजंग टर्मिनल को नांगल देवत से कनेक्ट करेगा। साथ ही दो रूटों 623 और 610 को बढ़ाया गया है। इससे दैनिक यात्रियों, छात्रों और एथलीटों को सफर करने में सुविधा होगी।

Delhi New Bus Route: दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, दिल्ली सरकार ने एक नया बस मार्ग 605बी शुरू किया है। साथ ही मार्ग 623 और 610ए पर विस्तारित सेवाएं शुरू की हैं। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक परमिला टोकस और भूपिंदर सिंह जून भी मौजूद रहे। इन मार्गों पर कुल 26 बसें चलेंगी, जो प्रमुख स्थानों तक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

electric bus

डीटीसी बस

इन लोगों को मिलेगा लाभ

मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “नए और विस्तारित मार्गों के द्वारा सभी दिल्लीवासियों को हम सुविधाजनक और सुलभ सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नए मार्ग विशिष्ट कनेक्टिविटी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, इससे छात्रों, एथलीटों और दैनिक यात्रियों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। हमारा लक्ष्य दिल्लीवासियों की यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है।”

End of Feed