Delhi Hospital: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई का नया फॉर्मूला, सप्ताह के हर दिन होगी अलग रंग की चादर

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों पर अब सप्ताह के सात दिन अलग-अलग रंगों की चादरें बिछाई जाएंगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य स्वच्छता को मजबूत करना और अस्पतालों में संक्रमण फैलने का जोखिम कम करना है। ‘कायाकल्प योजना’ के तहत लागू इस पहल के लिए अस्पतालों को चादरों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Delhi Hospital: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव किया गया है। इन अस्पतालों में कलर कोडिंग क्लीनलिनेस बेडशीट व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके तहत अब मरीजों के बिस्तरों पर हफ्ते के हर दिन अलग-अलग रंग की चादरें बिछाई जाएंगी। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता को पुख्ता करने और संक्रमणों को रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

Hospital Bed - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

अस्पतालों में किस दिन किस रंग की होगी चादर

दिल्ली सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत उसके अधीन आने वाले अस्पतालों में मरीजों के बिस्तर पर सोमवार को सफेद, मंगलवार को गुलाबी, बुधवार को हरा, गुरुवार को बैंगनी, शुक्रवार को नीला, शनिवार को हल्का भूरा और रविवार को आडू (पीच) रंग की चादरें बिछाई जाएंगी। इसमें कहा गया कि नयी व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालों में सख्त संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं को सुदृढ़ करने के लिए लागू किया जा रही है।

End of Feed