दिल्ली में दिखे असल जिंदगी के रोमियो-जुलियट, लड़की ने काटी कलाई, खून से लथपथ प्रेमिका को देख प्रेमी की मौत

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक युवती ने अपनी कलाई काटकर उसकी वीडियो प्रेमी को भेजी। वीडियो में घाव देख प्रेमी युवती के घर गया और उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। युवती को खून से लथपथ देख युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

Delhi News: रोमियो और जुलियट की कहानी तो सबने सुनी हुई है। इस दुखद कहानी में रोमियो को लगता है कि जूलियट मर चुकी है, जिसके कारण वह जहर पी लेता है और उसकी मौत हो जाती है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से भी सामने आया है, जो असल जिंदगी के रोमियो और जुलियट की कहानी की तरह है। यहां एक लड़की ने अपना जीवन खत्म करने की कोशिश की और उसकी वीडियो प्रेमी को भेजी। प्रेमिका को बचाने की चक्कर में प्रेमी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

Delhi

दिल्ली न्यूज

दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत

पूर्वी दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने जुनून में अपना जीवन खत्म करने की कोशिश की और इसकी वीडियो बनाकर अपने प्रेमी को भेजा। जैसे ही प्रेमी ने लड़की के कटे हुए घाव को देखा वह तुरंत उसे अस्पताल ले गया। लेकिन बहते खून का नजारा शायद लड़के लिए ज्यादा था, जिसके कारण दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। लेकिन डॉक्टरों ने लड़की को बचा लिया। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में ये चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आस-पास के लोगों के साथ दोनों के दोस्तों से भी मामले को लेकर पूछताछ की। ताकि पता लगाया जा सके की आखिर मामला है क्या।

End of Feed