Delhi Final Voter List: दिल्ली में कितने वोटर हैं? जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट

Delhi Final Voter List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की डेट आने से पहले दिल्ली फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कुल वोटर की संख्या के साथ महिला वोटर और पुरुष वोटर की संख्या भी जारी की गई है।

Delhi Final Voter List: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 का समय करीब आ रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार 6 जनवरी को यानी आज दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं। इसमें पुरुषों वोटर की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 है। वहीं महिला वोटर 71 लाख 73 हजार 952 है। वोटर लिस्ट जारी होने के बाद जल्द ही चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तिथियां भी जारी की जा सकती है। इस बीच माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का आयोजन 15 फरवरी से किया जा सकता है। लेकिन अभी तक तय तिथि की घोषणा नहीं की गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर पॉलिटिकल पार्टियों के बीच राजनीति भी तेज हो गई है।

End of Feed