दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम को मिली बड़ी सफलता, लंबे समय से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से हत्या के मामले में फरार एक शातिर बदमाश की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अदालत की कार्रवाई को नजरअंदाज किया।

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार एक खतरनाक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय मोहम्मद समसाद आलम को तुगलकाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सालों से अदालत की कार्यवाही से बचता आ रहा था और उसे अपराधी (पीओ) घोषित किया जा चुका था।

Arrested

दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम एक साल से फरार हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार (फोटो - Canva)

पुलिस के अनुसार, समसाद आलम एफआईआर संख्या 738/2016 में वांछित था, जो थाना गोविंदपुरी, दिल्ली में धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य नष्ट करना) आईपीसी के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले कई वर्षों से जगह-जगह छिपता रहा और उसने अदालत के कई समन और नोटिस को नजरअंदाज कर दिया।

End of Feed