आजादपुर मंडी की काया पलट करने को तैयार दिल्ली की रेखा सरकार, खुलेगी अटल कैंटीन और मिनी अस्पताल, 5 रुपये में भोजन के साथ होगा इलाज

दिल्ली में स्थित एशिया की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी आजादपुर मंडी की काया पलटने की तैयारी की जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने मंडी के दौरे के दौरान इसकी सूरत बदलने के साथ अटल कैंटीन और मिनी अस्पताल खोलने की घोषणा की।

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एशिया की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी 'आजादपुर मंडी' का दौरा किया। सीएम के साथ कैबिनेट मिनिस्टर कपिल मिश्रा और आदर्श नगर विधायक राज भाटिया मौजूद थे। अपने इस दौरे में सीएम रेखा गुप्ता ने मंडी की बदहाल स्थिति को देखते हुए नाराजगी जताई। मंडी की सूरत में सुधार करने के साथ यहां एक अटल कैंटीन और मिनी अस्पताल खोलने का ऐलान किया।

Delhi CM Rekha

आजादपुर मंडी की काया पलट करने को तैयार दिल्ली की रेखा सरकार

भ्रष्टाचार और लापरवाही से तबाह हुई मंडी

सीएम ने आजादपुर मंडी का दौरा करते हुए उसकी बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण मंडी तबाह हो गई है। लेकिन, अब मंडी की सूरत बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किसानों का हितैषी बनाना है।

End of Feed