दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेगा 2500 रुपये? CM रेखा गुप्ता ने की बैठक; जानें खास बातें

Delhi: दिल्ली की महिलाओं को भाजपा के चुनावी वादे के तहत कब 2500 रुपये मिलेगा? आम आदमी पार्टी लगातार ये सवाल उठा रही है। इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक ही। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिलाओं को राहत राशि देने वाले वादे पर इस बैठक में चर्चा हुई।

Mahila Samridhi Yojana: क्या दिल्ली की महिलाओं को मिलने वाली 2500 रुपये से जुड़ा कोई अपडेट है? भाजपा ने जो चुनावी वादा किया था, उससे संबंधित बड़ी जानकारी सामने आई है। महिला समृद्धि योजना को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक की है। ऐसा दावा मीडिया सूत्रों के हवाले से किया जा रहा है। दरअसल, सीएम रेखा ने शनिवार को मंत्री और अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इसी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Mahila Samridhi Yojana Update

दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेगा 2500 रुपये?

महिलाओं को कब मिलेगा 2500 रुपये?

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी लगातार ये सवाल उठा रही हैं कि भाजपा ने जो वादा किया उसके तहत नई सरकार दिल्ली की महिलाओं को कब 2500 रुपये देगी। तो इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रियों ने एक बैठक में महिला समृद्धि योजना और बजट तैयार करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सड़कों की मरम्मत और जलभराव जैसी गंभीर परेशानी से निपटने को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि अब तक महिलाओं को मिलने वाले 2500 रुपये से जुड़ी योजना पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

End of Feed