बच्चों का पिकनिक और आपका डे आउट, यहां लें वीकेंड का भरपूर लुत्फ

दिल्ली में यमुना किनारे बसा यह सुंदर पार्क घूमने के लिए एक शानदार जगह है। इस पार्क को पूरी तरह से बांस की थीम पर बनाया गया है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

दिलवालों की दिल्ली अपने ऐतिहासिक इमारतों, खान-पान और शॉपिंग के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। यहां पर स्थित लालकिला, लोटस टेंपल, जंतर-मंतर, कुतुब मीनार, सेंट्रल पार्क जैसे कई और भी खूबसूरत जगहें हैं, जिनका अलग इतिहास और खासियतें हैं। आप इन जगहों पर घूमने भी गए होंगे और दिल्ली के टेस्टी फूड्स का आनंद भी लिया होगा। लेकिन, क्या आपने दिल्ली का बांसेरा देखा है। यमुना किनारे बसी इस जगह की प्राकृतिक सुदंरता आपके जिंदगी में ताजगी और सुकून भर देगी। यहां आकर आपको सुखद एहसास होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दिल्ली में बांसेरा कहां है, इसकी खासियत क्या है, यहां देखने लायक और क्या-क्या है, यहां कैसे जा सकते हैं ? तो चलिए, आज आपको बांसेरा की सैर कराते हैं।

bansera park

दिल्ली, बांसेरा पार्क

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे बांसेरा पार्क है, जिसे बांस की थीम पर तैयार किया गया है। यह इतना सुंदर है कि इसे देखने के बाद आपका मन बस यहीं ठहर जाने को करता है। यह जगह नेचर लवर को खूब पसंद आती है। यहां आकर आप खुद को प्रकृति के करीब महसूस करते हैं। यह पार्क आपको पूरी तरह से स्ट्रेस फ्री कर देता है।

End of Feed