दिल्लीवासियों से पीएम की खास अपील, देश की सेवा तो कर ही चुका हूं, अपनी सेवा का एक मौका तो दीजिए

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक बार सेवा करने का मौका देने की अपील की है। पीएम ने दिल्लीवासियों से कहा कि कांग्रेस और आपदा सरकार तो आप देख ही चुके हैं एक बार मोदी को भी सेवा करने का मौका दें।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगाते हुए दिल्लीवासियों को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता दिल्ली में जगह-जगह जनसभाओं और चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में दिल्लीवासियों को संबोधित किया और कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस दौरान भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने का प्रयास किया। यमुना नदी की सफाई से लेकर नल में आने वाले पानी और हरियाणा के साथ हो रहे पानी विवाद पर भी चर्चा की। हरियाणा द्वारा पानी में जहर मिलाने को लेकर पीएम मोदी ने आपदा सरकार पर निशाना साधा। चुनावी रैली में दिल्लीवासियों से बात करते हुए पीएम ने अपील की और एक बार दिल्ली की सेवा करने का मौका मांगा।

PM Modi

दिल्लीवासियों से पीएम की खास अपील

दिल्लीवासी एक बार मुझे भी सेवा करने का मौका दें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि भारत के नागरिक विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इस बीच दिल्ली की बदहाली देखने को मिल रही है। पीएम ने दिल्ली की स्थिति को देखते हुए लोगों से सवाल किया कि क्या हम कह सकते हैं कि यह आधुनिक भारत की राजधानी है। उन्होंने आगे कहा की अभी 21वीं सदी चल रही है। इससे पहले आप 14 साल देख चुके हैं। इस दौरान आपने कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा और आपदा सरकार का 11 साल का कार्यकाल भी देखा। लेकिन इस दौरान दिल्ली की समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ। दिल्ली की समस्या आज भी वहीं की वहीं है। 25 साल के अपने कार्यकाल में इन दोनों सरकारों ने दिल्ली वासियों की दो-दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है।

End of Feed