'आप दिल्ली के जाटों को केंद्र की OBC लिस्ट में कब शामिल करेंगे?', केजरीवाल ने पीएम मोदी, शाह से पूछा सवाल

jat in OBC list: अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और अमित शाह से पूछा कि 'आप दिल्ली के जाटों को केंद्र की ओबीसी सूची में कब शामिल करेंगे?'

Jat reservation: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली के जाटों को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग की है।आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक बार फिर दिल्ली के जाट समुदाय को केंद्र की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में शामिल करने की मांग की।

Jat reservation delhi

केजरीवाल ने अपने आवास पर जाट नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

केजरीवाल ने अपने आवास पर जाट नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से कुछ में इस समुदाय के वोटों का एक बड़ा हिस्सा है, खासकर बाहरी इलाकों में।

End of Feed