Delhi Assembly Election 2025: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और किसी भी तरह के उल्लंघन पर जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर दिल्ली पुलिस सख्त
दिल्ली पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें अंतरराज्यीय सीमा चौकियों पर कड़ी निगरानी, अवैध हथियारों और शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शामिल हैं। पुलिस की इस कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी कार्रवाई दर्ज की गई है।
7 जनवरी से 13 जनवरी, 2025 तक दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए सख्त कदमों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
• आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज: 155
• अवैध हथियार और कारतूस जब्त: 105 और 78
• शराब जब्त: 16,315.82 लीटर
• मादक पदार्थ जब्त: 57.55 किलोग्राम (मूल्य ₹12 करोड़ से अधिक)
• नकदी जब्त: ₹1,02,69,200/-
• चांदी जब्त: 37.39 किलोग्राम
• निवारक कार्रवाई और आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार व्यक्ति: 6371
दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए है कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों। चुनाव से पहले इस तरह की सख्ती से न केवल आचार संहिता का पालन सुनिश्चित होगा, बल्कि अवैध गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी।
अनुज मिश्रा की रिपोर्ट-
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
