दिल्ली की जनता से गुजारिश, गाली-गलौज वाली पार्टी सोने की चेन, साड़ी पैसा बांट रही है... ले लो, लेकिन वोट मत देना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा पर कड़े प्रहार किए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली की जनता के वोट खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों में सोने की चेन और पैसे बांट रही है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज यानी मंगलवार 14 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बिना पार्टी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गाली गलौज वाली पार्टी को आभास हो गया है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार रहे हैं। इसे देखते हुए उन्होंने दिल्ली में पैसे और सोने की चेन बांटना शुरू किया, लेकिन उनकी ही पार्टी के लोग ये भी खा गए।

Kejriwal Blames BJP

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगाई

आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर ताबड़तोड़ आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये लोग दिल्ली वो मतदाताओं को खरीदने के लिए उनके बीच कंबल और चादर बांट रहे हैं। उनके बीच पैसे बांट रहे हैं और अब तक सोने की चेन भी बांटी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब इनके नेताओं को लगने लगा कि वह चुनाव नहीं जीतेंगे तो पार्टी की तरफ से आ रहे फ्रीबीज को ही खा गए।

End of Feed