राहुल गांधी के लिए कांग्रेस ने रचा ड्रामा, सूरत में कांग्रेसियों के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 3, 2023, 02:29 PM IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का काम कर रही है। वह इन संस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही है और दुख इस बात का है जो राजनीतिक दल 70 वर्ष सत्ता में रहा हो वह देश की संसद को और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने से पीछे नहीं हट रहा।

Anurag Thakur: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सूरत पहुंच रहे हैं। मोदी सरनेम मामले में वह निचली अदालत के फैसले को चुनौती देंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी हैं। इसके अलावा गुजरात कांग्रेस के छोटे-बड़े नेता भी सूरत अदालत के सामने पहुंच चुके हैं।

Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

दूसरी तरफ, भाजपा इसे कांग्रेस का अनावश्यक शक्ति प्रदर्शन करार दे रही है। इसी को लेकर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी कई नेताओं, सांसदों व विधायकों की सदस्यता ऐसे ही मामलों में जा चुकी है, लेकिन राहुल गांधी के समय में कांग्रेस ने यह पूरा ड्रामा रचा है।

End of Feed