Delhi CM रेखा गुप्ता की जल बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक, यमुना की सफाई और जलापूर्ति को लेकर दिए निर्देश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की आपूर्ति, सीवर और यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा है। इसको लेकर आज जल बोर्ड से साथ हुई सीएम रेखा गुप्ता की बैठक में इन सभी मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई है।

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की आपूर्ति, यमुना की सफाई और सीवर एक अहम मुद्दा बना हुआ है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार लगातार इसके के लिए कार्य कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यानी बुधवार, 30 अप्रैल को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में सीवर बुनियादी ढांचे में सुधार, यमुना नदी की सफाई और पानी की पर्याप्त आपूर्ति जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

Delhi CM Rekha

यमुना की सफाई और जलापूर्ति को लेकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दिए निर्देश

सरकार करेगी पानी की लाइन बदलने का कार्य

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय ‘वरुणालय’ में बैठक के बाद कहा कि पानी का समान वितरण, शहर में उचित सीवरेज बुनियादी ढांचा और पुरानी तथा क्षतिग्रस्त सीवर और पानी की लाइनों को बदलने का काम सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, “हमने हर साल गर्मियों में शहर के सामने आने वाली चुनौतियों के कारणों का जायजा लिया है। इसमें पानी की आपूर्ति, यमुना नदी की सफाई और सीवर प्रबंधन। ये सभी आपस में जुड़े हुए हैं। दिल्ली में अब भी 30 साल पुरानी सीवर और पानी की पाइपलाइन हैं जो बड़ी समस्याएं पैदा कर रही हैं।”

End of Feed