Delhi School Bomb Threat Case: दिल्ली स्कूल बम धमकी मामले में 12वीं का छात्र गिरफ्तार, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के स्कूलों को बम धमकी भरे ईमेल भेजने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 12वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि छात्र ने परीक्षा से बचने के लिए यह कदम उठाया था और दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे थे।

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में स्कूलों को बम की धमकी देने वाले मामले में चौंकाने वाले खुलासे करते हुए एक 12वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार किया है। इस छात्र पर दिल्ली के कई स्कूलों में बम धमकी वाले ईमेल भेजने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह छात्र परीक्षा देने से बचने के लिए यह सब कर रहा था।

arrested

सांकेतिक फोटो।

जानकारी के अनुसार, उसने कई बार, कई स्कूलों को एक साथ ईमेल भेजे थे। एक बार तो उसने 23 स्कूलों को एक साथ ईमेल किया था। ताकि किसी को शक न हो, उसने हर बार अपने स्कूल के अलावा कई अन्य स्कूलों को भी ईमेल भेजा था। बता दें कि हाल ही में दिल्ली के कई स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल मिले हैं। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और इस छात्र तक पहुंची।

End of Feed