दिल्ली में चिकनगुनिया-मलेरिया के मामलों में इजाफा, पांच सालों में सबसे ज्यादा मरीज

दिल्ली में चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले पांच सालों में सबसे ज्यादा बढ़े हैं। इस साल 9 नवंबर तक मलेरिया के 728 मरीज सामने आए हैं। वहीं चिकनगुनिया के 172 मामले दर्ज हुए हैं। इस बीच दिल्ली में डेंगू के मामलों में कमी आई है।

Chikungunya Malaria Cases in Delhi: दिल्ली में इस साल चिकनगुनिया और मलेरिया के मरीजों की संख्या बहुत बढ़ गई है। वहीं डेंगू के मामलों में कमी दर्ज की गई है।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राजधानी में पिछले पांच सालों में चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस साल नौ नवंबर तक शहर में मलेरिया के 728 और चिकनगुनिया के 172 मामले सामने आए थे।

dengue mosquito

चिकनगुनिया, मलेरिया के मामले बढ़े (सांकेतिक फोटो)

5 सालों में मलेरिया के मरीजों की संख्या

साल 2020 में मलेरिया के 228 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 2021 में 167 मरीज सामने आए थे। साल 2022 में मलेरिया के मरीजों की संख्या 263 और साल 2023 में 426 दर्ज हुई थी। मच्छर जनित बीमारियों पर दिल्ली नगर निगम की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, इन मामलों में नौ नवंबर से पहले वाले सप्ताह में दर्ज किए गए 19 मामले भी शामिल हैं।

End of Feed