ट्रैफिक जाम अलर्ट: कल छठ पर दिल्ली में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी, इन इलाकों में जाने से बचें

कल नहाय-खाय के साथ शुरू हुए छठ पर्व में आज यानी बुधवार को खरना है और फिर 36 घंटे का व्रत शुरू होगा। कल यानी गुरुवार 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली-एनसीआर में कई घाट बनाए गए हैं। कल छठ घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ सकता है।

छठ की छठा हर तरफ बिखरने लगी है। कल यानी मंगलवार 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी बुधवार 6 नवंबर को खरना है और शाम को प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत भी शुरू हो जाएगा। कल यानी गुरुवार 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा। छठ के अवसर पर दिल्ली में गुरुवार 7 नवंबर को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है। लेकिन इससे ट्रैफिक की समस्या दूर होने वाली नहीं है। बल्कि दोपहर से ही व्रती छठ घाटों की ओर प्रस्थान करने लगते हैं, जिसके कारण कुछ इलाकों में भारी ट्रैफिक की समस्या हो सकती है। चलिए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर के बड़े छठ घाट कहां-कहां पर हैं और आपको किन इलाकों में गुरुवार को दोपहर के बाद जाने से बचना चाहिए।

chath and traffic Jam

छठ पर जाम का झाम

ये हैं दिल्ली-एनसीआर के 7 बड़े घाट

दिल्ली-एनसीआर में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों की एक बड़ी आबादी रहती है। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छठ पर्व की धूम देखने लायक होती है और यहां की सरकारें इस अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी की भी घोषणा करती हैं। दिल्ली और नोएडा के इन 7 प्रमुख छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ मनाने पहुंचते हैं -

End of Feed