Delhi-NCR Chandra Grahan 2025: दिल्ली-एनसीआर में किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें कब होंगे Blood Moon के दीदार

Chandra Grahan 2025 Time in Delhi-NCR: आज यानी 7 सितंबर को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जो भारत में भी दिखाई देगा। आइए आपको बताएं दिल्ली-एनसीआर में इस खगोलीय घटना को किस समय देखा जा सकता है और रेड मून/ब्लड मून को देखने का सबसे बेस्ट समय क्या होगा?

Chandra Grahan 2025 Time in Delhi-NCR: आज साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर की रात में शुरू होगा और 7-8 सितंबर की दरमियानी रात में खत्म होगा। भारत के लोग भी इस खगोलीय घटना का गवाह बनेंगे। क्योंकि साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। अलग-अलग शहर में इसके समय में कुछ अंतर देखने को मिलेगा। चलिए आपको बताएं दिल्ली एनसीआर में आज चंद्र ग्रहण किस समय दिखेगा।

Delhi NCR Chandra Grahan Time

दिल्ली-एनसीआर में किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण (Photo - Canva)

दिल्ली-एनसीआर में चंद्र ग्रहण का समय

आमतौर पर चंद्रमा सफेद या हल्का भूरा दिखाई देता है, लेकिन आज चंद्र ग्रहण के दिन चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा। इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। दिल्ली में यह खगोलीय घटना 5 घंटे 27 मिनट तक चलेगी। इस समय अवधि के दौरान दिल्लीवासी इसके साक्षी बन सकेंगे। आइए अब आपको इसे देखने का सबसे अच्छा समय बताएं-

End of Feed