CBI दफ्तर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, शराब घोटाले में होगी पूछताछ

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 16, 2023, 12:24 PM IST

Delhi Liquor Scam News: अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ से पहले विपक्षी पार्टियां उनके समर्थन में उतर आई हैं, तो भाजपा ने भी राजघाट पर धरना देने का ऐलान कर दिया है।

Delhi Liquor Scam News: दिल्ली के चर्चित शराब घोटोले की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। सीबीआई इस मामले में आज उनसे पूछताछ करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल सीबीआई दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां जांच एजेंसी के अधिकारी उनसे नई आबकारी नीति में हुए घोटाले के संबंध में सवाल करेंगे। बता दें, सीबीआई ने 14 अप्रैल को केजरीवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल से सीबीआई करेगी पूछताछ (स्क्रीनग्रैब)

अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ से पहले सियासत भी शुरू हो गई है। कई विपक्षी दल खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं तो भाजपा ने भी राजघाट पर धरने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप के सांसद व दिल्ली के मंत्री भी सीबीआई दफ्तर पहुंचे। वहीं केजरीवाल के समर्थन में आप कार्यकर्ता दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।

End of Feed